मप्र शासन द्वारा समस्त शासकीय कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगा दी गई है।लेकिन रहली के शासकीय कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग जारी है।रहली में अधिकारी विभागीय आदेशों की परवाह पहले भी नहीं करते थे इसलिए नए आदेश का पालन होना संभव दिखाई नहीं दे रहा है। सागर कलेक्टर ऑफिस में कलेक्टर अपने कार्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग लंबे समय से बंद कर चुके है लेकिन अपने अधीनस्थ विभागों में सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश का पालन करवा सकेंगे देखने लायक बात होगी। हालांकि सागर कलेक्टर के निर्देश सभी अधिकारियों को मिल चुके है जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग/ विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने बैठक में नगर निगम कमिश्नर, सभी एसडीएम, सभी सीएमओ जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। साथ ही जीरो प्लास्टिक वेस्ट की ओर कदम उठाएं।
सागर:जिले भर के शासकीय कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक बंद कराना सागर कलेक्टर को सबसे बड़ी चुनौती..?
RELATED ARTICLES
