Sunday, March 22, 2026
Homeदेशसागर:गणतंत्र दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर ने किया झंडा वंदन

सागर:गणतंत्र दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर ने किया झंडा वंदन

सागर, 26 जनवरी 2026

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज कमिश्नर कार्यालय में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने झंडा वंदन किया। झंडा वंदन के पश्चात कार्यालय परिसर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पवर कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। समारोह में संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला, संयुक्त आयुक्त श्री विनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Yogesh Soni Editor
Yogesh Soni Editorhttp://khabaronkiduniya.com
पत्रकारिता मेरे जीवन का एक मिशन है,जो बतौर ए शौक शुरू हुआ लेकिन अब मेरा धर्म और कर्म बन गया है।जनहित की हर बात जिम्मेदारों तक पहुंचाना,दुनिया भर की वह खबरों के अनछुए पहलू आप तक पहुंचाना मूल उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular