Bhopal।/प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों के निजी स्टाफ में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के सोशल मीडिया अकाउंट भी निगरानी के दायरे में होंगे।
बताया जा रहा है कि यह निगरानी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा की जाएगी। कारण यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय सहित विभिन्न मंत्रियों के कार्यालयों में कार्यरत कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों की कांग्रेस विचारधारा से संबद्धता और गोपनीय जानकारी लीक करने की संलिप्तता सामने आई है।
इसी के मद्देनज़र यह सख़्त कदम उठाया गया है। कुछ बड़े बदलाव जल्द देखने को मिल सकते हैं
