मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,सागर एम.के. शर्मा के निर्देशानुसार दिनांक 10 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन सिविल न्यायालय परिसर,रहली में किया जाना है।नेशनल लोक अदालत की जानकारी जनसामान्य तक पहुंच सके एवं नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण से होने वाले लाभों की जानकारी जनसामान्य को मिल सके इस हेतु गुरुवार को तहसील विधिक सेवा समिति,रहली के तत्वाधान में सिविल न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया गया। उक्त वाहन विधिक सेवा समिति,रहली क्षेत्रांतर्गत स्थानीय एवं दूरस्थ स्थानों तक नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किए गए। वाहनों को डॉ. श्रीमती शुभ्रा सिंह द्वितीय जिला न्यायाधीश महोदया रहली द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रथम जिला न्यायाधीश दिनेश देवड़ा,व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड नितिन वर्मा
एवं अधिवक्तागण व न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
RELATED ARTICLES
