सागर, 26 जनवरी 2026
राष्ट्रीय पर्व 77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज कलेक्टर कार्यालय एवं कलेक्टर निवास पर गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कलेक्टर कार्यालय एवं कलेक्टर निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

