देखने,,में आम सी लगने वाली यह तस्वीर सामान्य नहीं हे,,बल्कि इस तस्वीर दर्द,मजबूरी,इंसानियत,मदद ,खुशी और भरोसे को समेटे हुए है। पात्र व्यक्ति कौन हे में नहीं जानता,लेकिन चित्र में इतना जरूर समझ आ रहा हे कि रहली नगरपालिका अध्यक्ष देवराज सोनी साथियों सहित अपने परिचित व्यक्ति के घर पहुंचकर उसे वॉकर प्रदान की।एक कर्मठ व्यक्ति कारण वश जब मजबूर होता हे तो उसका दर्द वही समझ सकता है,लेकिन जब इंसानियत के नाते कोई मदद करता हे तो इसकी खुशी देखते ही बनती हे।आमतौर पर लोग मदद लेने संबंधित सहयोगी के पास जाते हे लेकिन यहां कुंआ खुद चलकर प्यासे के पास आया है।सहृदय हमारे नगरपालिका अध्यक्ष खुद चलकर मदद करने हितग्राही के घर पहुंचे। ऐसी मदद की शिद्दत मदद के असर में और भी खूबसूरती बिखेर देती हे।काश ऐसा अन्य मामलों में भी होने लगे जब व्यक्ति को मदद लेने दरबदर ना घूमना पड़े,किसी भी माध्यम से मदद की आस उठे और मदद खुद चलकर उसके घर पहुंच जाए तो देश में राम राज्य आ जाए। क्योंकि प्यास से तड़फकर मिले पानी पर पीने वाला उस वक्त जरूर खुशी जाहिर करता हे लेकिन अहसान नहीं मानता,फिर नेतागण यहां वहां अहसानों के बही खाते लिए शिकायत करते नजर आते हे। लेकिन किसी को प्यास लगे और पानी मिल जाए तो वह कभी भूल नहीं सकता।
फिलहाल भाई देवराज जी को साधुवाद,और सलाह भी की ऐसे ही अन्य भी मामलों में प्यासे के पास पहुंचे,राजनीति के साथ आध्यात्मिक उन्नति भी होगी। वोटो के साथ दुआओं का दमन भी भरपूर होगा।
फिलहाल इतना ही।
कुंआ प्यासे के पास पहुंचा तो रामराज्य की कल्पना सरोकार हो जाए।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
