रहली। गुरुवार को रहली में दशहरा मेले का आयोजन कॉलेज ग्राउंड में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोपाल भार्गव और नपा अध्यक्ष देवराज सोनी ने मेले का का उद्घाटन किया,इसके बाद अखाड़े का पूजन और तीन करोड़ की लागत से निर्मित होने जा रहे नगरपालिका भवन का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोपाल भार्गव और नपा अध्यक्ष देवराज सोनी सहित विभिन्न अतिथियों ने कार्यक्रम में संबोधन भी दिया।

देर रात रावण दहन हुआ। नगर की सुनार नदी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सुबह से ही प्रारंभ हो गया था।जो सिलसिला मेले के बाद देर रात तक चला।आयोजित मेले का संचालन घनश्याम दुबे,आशीष उपाध्याय,द्वारा किया गया।कार्यक्रम में लाइव कमेंट्री नेपाल सिंह ,पंकज सिंघई,सलामत खान और सहयोगियों द्वारा किया गया। विभिन्न गणमान्य नागरिक,पार्षद गण, अधिकारी गण हजारों की संख्या में दर्शनार्थी शामिल हुए।

